ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

पटना से कारगिल चौक से NIT तक अशोक राजपथ पर बनेगा फोरलेन एलिवेटेड रोड, गंगा पथ से भी जुड़ेगा

PATNA : पटना में कारगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए पीएमसीएच, कृष्णा घाट से होते हुए एनआईटी तक फोर लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। सीएम नीतीश कुमार के समक्ष पथ निर्माण

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में कारगिल चौक से अशोक राजपथ  होते हुए पीएमसीएच, कृष्णा घाट से होते हुए एनआईटी तक फोर लेन एलिवेटेड रोड का  निर्माण होगा। सीएम नीतीश कुमार के समक्ष पथ निर्माण विभाग ने इसका प्रेंजेनटेश दिया। इस मौके पर सीएम ने पटना समेत बिहार में  पथ निर्माण विभाग की चल रही तमाम सड़क परियोजना की समीक्षा की।


पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सीएम के सामने प्रेंजेटेशन में बताया कि  कारगिल चौक से  बनने वाली यह एलिवेटेड रोड फोर लेन होगी। जिसमें फोर लेन ग्राउंड पर और फोर लेन एलिवेटेड होगा। इस एलिविटेड सड़क से पीएमसीएच आने-जाने की सीधी व्यवस्था होगी। साथ ही कृष्णा घाट के पास इस एलिवेटेड रोड को गंगा पथ से जोड़ा जाएगा। इसके निर्माण पर 315 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


वहीं समीक्षा में जेपी सेतु के बगल में दीघा से नया गांव तक नयी फोर लेन एलाइनमेंट पर भी चर्चा हुई। इसके डीपीआर जल्द तैयार करने का निर्देश बैठक में दिया गया है। वहीं  बैठक में  पटना के चिरैयाटाड़, कंकड़बाग आदि इलाकों में एलिवेटेड रोड के निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी।


बैठक में लोहिया पथ चक्र के काम में तेजी लाने का निर्देश भी सीएम नीतीश कुमार ने दिया। बैठक में एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड, कच्ची दरगाह-विशुनपुर सिक्स लेन पुल,गंगा पथ परियोजना, बख्तियारपुर-ताजपुर पुल , आर ब्लॉक-दीघा रोड और बिहटा-सरमेरा रोड के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। लहीं बैठक में  गया के फल्गू नदी पर विष्णुपद मंदिर से लक्ष्मण झूला के निर्माण की स्वीकृति दी गयी। 


टैग्स