ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

पटना के इन इलाकों में आज कटेगी बिजली, नाला उड़ाही के लिए पावर कट

PATNA : गर्मी के इस मौसम में पावर कट से लोग पहले ही परेशान हैं और उसपर से बिजली कंपनी को नाला उड़ाही के नाम पर कई इलाकों में बिजली काटनी पड़ रही है। राजधानी पटना में आज भी नाला उड़

पटना के इन इलाकों में आज कटेगी बिजली, नाला उड़ाही के लिए पावर कट
Editor
2 मिनट

PATNA : गर्मी के इस मौसम में पावर कट से लोग पहले ही परेशान हैं और उसपर से बिजली कंपनी को नाला उड़ाही के नाम पर कई इलाकों में बिजली काटनी पड़ रही है। राजधानी पटना में आज भी नाला उड़ाही को लेकर कई इलाकों में बिजली कटेगी। 11 केवीए नेहरूनगर फीडर से राजापुर पीएसएस शुक्रवार की सुबह 7 से 9 बजे तक बंद रहेगा। इसकी वजह से नेहरूनगर, इंदिरा नगर, सिद्धेश्वर नगर, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, रूबन हॉस्पीटल की बिजली बंद रहेगी।


वहीं राजीव नगर फीडर से एएन कॉलेज पीएसएस सुबह 7.30 से 9 बजे तक बंद रहेगा। इससे इस बीच राजीव नगर रोड नंबर एक, चार, एनआरआई प्लाजा, केशरी नगर, लोहा गेट, भारत गैस गोदाम की बिजली बंद रहेगी। 11 केवीए कॉपरेटिव फीडर और 33 केवीए पहाड़ी फीडर पटना मेट्रो वर्क को लेकर सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगा। इसकी वजह से बिग्रहपुर, इंदिरापुर, संजय नगर, रामलखन पथ, चांगड़ इलाके में बिजली कटी रहेगी।


11 केवीए पीएचईडी फीडर से आनंद बाजार पीएसएस सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगा। इस कारण खरंजा रोड, मैनपुरा, सगुना, बालाजी नगर, पार्वती नगर ताराचक, विश्वेश्वरैया नगर, फार्मेसी कॉलेज और साकेत सदन इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवीए बाटा फीडर से ओल्ड दीघा पीएसएस सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इसकी वजह से नाला पर घुड़दौड़ रोड में बिजली कटी रहेगी।

टैग्स