ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना के IGIMS से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

PATNA: पटना के आईजीआईएमएस से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भाग गया है. इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है जो मरीज भागा वह सारण जिले का रहने वाला है. उसके लिवर में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पटना के आईजीआईएमएस से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भाग गया है. इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है जो मरीज भागा वह सारण जिले का रहने वाला है. उसके लिवर में मवाद था जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे भर्ती किया गया था. 

इस दौरान उसका टेस्ट कराया गया था. जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकला है.बताया जा रहा है कि कल रात में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मरीज कई लोगों के संपर्क में भी आया है. वह अपने बहू के साथ एंबुलेंस से साथ में आया था. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान वह कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी उसके संपर्क में आए है. हॉस्पिटल के कई जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है. यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस-किस डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के संपर्क में आया है. 


कुछ दिन पहले भी मिला था मरीज

22 अप्रैल को सीवान से आए एक 30 साल का युवक को भी यहां भर्ती कराया गया था. वो टीबी  का मरीज था. इस मरीज में कोरोना के भी कुछ लक्षण थे, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव निकला. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जो कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत हॉस्पिटल है. बताया जा रहा है कि संपर्क में आए  25 स्वास्थय  कर्मियों,  जिनमें 3 डॉक्टर, 10 नर्से और 12 अन्य लोगों जो IGIMS  पटना में काम करते थे, उन्हें हॉस्पिटल प्रबंधन ने शुक्रवार को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में भेज दिया है.  




टैग्स