ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना के आलीशान होटल में रहेंगे चुनाव जीतने वाले नए विधायक, माननीयों के लिए कई होटल बुक

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आने वाले हैं. बिहार चुनाव के परिणाम पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं. चुनाव जीतकर आने वाले विधायकों के लिए इसबार ख़ास तैयारी क

पटना के आलीशान होटल में रहेंगे चुनाव जीतने वाले नए विधायक, माननीयों के लिए कई होटल बुक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आने वाले हैं. बिहार चुनाव के परिणाम पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं. चुनाव जीतकर आने वाले विधायकों के लिए इसबार ख़ास तैयारी की जा रही है. बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं. दरअसल जो नए विधायक चुनाव जीतकर आने वाले हैं, उनके लिए होटल में ख़ास व्यवस्था की जा रही है.


बिहार में जो पुराने विधायक हैं, उनके पास पहले से ही सरकारी आवास है. लेकिन पुरानी परंपरा के तहत अबकी भी विधानसभा सचिवालय की ओर से पहली बार जीतकर आने वालों के लिए रहने की व्यवस्था हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवनिर्वाचित विधायकों को पटना के आलीशान होटलों में ठहराया जायेगा. विधानसभा की ओर से इसको लेकर पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि को पत्र भेजा जा चुका है.


बिहार विधानसभा की ओर से पटना के जिलाधिकारी को 20 लाख का ड्राफ्ट भी जारी कर दिया गया है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के होटल इंटरनेशनल, होटल सम्राट, मारवाड़ी आवास गृह, स्टेशन स्थित होटल सिटी सेंटर आदि को बुक किये जाने की बात सामने आ रही है.  फिलहाल विस सचिवालय माननीयों के लिए विधानसभा के पहले सत्र के एक दिन पहले से लेकर सत्र समाप्ति के एक दिन बाद तक रहने की व्यवस्था होटलों में कर रहा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें