ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पटना के गंगा घाट पर होगा छठ, कमिश्नर के आदेश के बाद तैयारियां शुरू

PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में चुनाव कराए गए, लेकिन छठ महापर्व के आयोजन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि क्या इस बार पटना के गंगा घाट पर छठ पूजा का आयोजन हो पाए

पटना के गंगा घाट पर होगा छठ, कमिश्नर के आदेश के बाद तैयारियां शुरू
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में चुनाव कराए गए, लेकिन छठ महापर्व के आयोजन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि क्या इस बार पटना के गंगा घाट पर छठ पूजा का आयोजन हो पाएगा. पटना के गंगा घाटों पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है. छठव्रती अब गंगा घाट पर छठ पूजा कर पाएंगी.

 पटना के प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश के बाद अब छठ पूजा की तैयारी  को स्वरूप देने का काम शुरू हो जाएगा. प्रमंडलीय आयुक्त में पटना के डीएम और नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह छठ महापर्व को आयोजन को लेकर गंगा घाट पर तैयारियां पूरी करें. कमिश्नर संजय अग्रवाल ने पटना के डीएम और नगर आयुक्त को दिए अपने निर्देश में कहा है कि गंगा घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ वहां बैरिकेडिंग और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो पाए इस मुताबिक तैयारियां पूरी की जाए.

कमिश्नर संजय अग्रवाल के निर्देश के बाद पटना के नगर आयुक्त ने कहां है कि गंगा घाटों की सफाई का काम गंगा कार्य प्रमंडल की तरफ से किया जाता है और इसके लिए आवश्यक टेंडर भी किया जा चुका है, लेकिन तालाबों की साफ-सफाई के लिए निवेदन नहीं की गई है और इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर काम लगाया जाएगा. आपको बता दें कि 19 नवंबर को छठ महापर्व की शुरुआत होगी. 20 नवंबर को पहला अर्घ्य और दूसरा अर्घ्य 21 नवंबर को दिया जाएगा.