ब्रेकिंग
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार

पटना के फेमस मॉल पर लगा लाखों का जुर्माना, नोटिस देकर पूछा- क्यों न कर दें बंद

PATNA : राजधानी पटना के सबसे फेमस मॉल में शुमार सिटी सेंटर मॉल बड़ा झटका लगा है। इस मॉल के उपर 79 लाख 12 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही नोटिस भेज कर जवाब भी मांगा गया

पटना के फेमस मॉल पर लगा लाखों का जुर्माना, नोटिस देकर पूछा- क्यों न कर दें बंद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के सबसे फेमस मॉल में शुमार सिटी सेंटर मॉल बड़ा झटका लगा है। इस मॉल के उपर 79 लाख 12 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही नोटिस भेज कर जवाब भी मांगा गया है और 15 दिनों के अंदर इसका जवाब भी देने को कहा गया है। यह नोटिस प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के तरफ से दिए गए हैं।


बताया जा रहा है कि,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह शिकायत मिली थी कि मॉल के पीछे और रेजीडेंसी टावर के आगे मॉल का एयर कंडीशनिंग चिलर प्लांट से ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है, जिससे यहां रहने वाले रेजीडेंसी टावर के लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके बाद शिकायतों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच -पड़ताल की तो यह पाया गया कि लोगों की शिकायत जायज है। इसके बाद बोर्ड ने पर्यावरणीय नियमों के तहत ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले में जुर्माना लगाया है।


वहीं, इस मामले में मॉल के मेंबर में शामिल एक शख्स ने बताया कि आवासीय परिसर के लोगों के ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों को ग्रुप प्रबंधन ने काफी गंभीरता से लिया है। अगले तीन महीने में यह समस्या समाप्त हो जाएगी। पिछली बार यहां रहने वाले निवासियों की शिकायत के बाद से ही देश के अलग-अलग भागों में ध्वनि प्रदूषण को रोकने वाले विशेषज्ञ कंपनी की तलाश की जा रही थी।अब कंपनी का चयन किया जा चुका है।


उन्हें ‘लेटर ऑफ इंटेंट’(एलओआई) भी दे दिया गया है। अगले आठ-दस दिनों में ध्वनि प्रदूषण को रोकने की दिशा में काम शुरू भी हो जाएगा। छज्जूबाग स्थित उनका प्रोजेक्ट मिश्रित प्रकृति का है। यहां से निकलने वाले ध्वनि का स्तर अभी भी नियंत्रण में है। बावजूद कंपनी लोगों की परेशानी को लेकर जागरूक व गंभीर है।