ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल

पटना के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दो लोगों की झुलसकर मौत

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल क

पटना के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दो लोगों की झुलसकर मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण हुआ है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.  


घटना दानापुर के आरपीएस मोड़ के पास स्थित सुशीला आनंद होम अपार्टमेंट की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह अचानक उन्होंने अपार्टमेंट के फ्लैट से आग की लपटें और धुआं उठते देखा. आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी गई. इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.


बताया जाता है कि जिस फ्लैट में आग लगी है उसमें बबन शर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे. घर में रखे सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग लगी जिसकी चपेट में आने से बबन शर्मा की एक बेटी और नाती बुरी तरह झुलस गए. आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. लेकिन वहां दोनों की मौत हो गई. इधर फ्लैट में आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है. मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स