ब्रेकिंग
बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦बिहार में अब सड़क पर चलने पर देना होगा 'टैक्स', इन 31 सड़क-पुलों पर टोल टैक्स तय, किस वाहन को कितना पैसा देना होगा,जानिए...✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक

पटना के DM और SSP पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, 8 साल में एक गवाह को पेश नहीं कर पाए

PATNA : पटना के डीएम और एसएसपी पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। पटना की एक निचली अदालत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वेतन से पांच-पांच हजार रुपये काटने का निर्देश दिया है।

पटना के DM और SSP पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, 8 साल में एक गवाह को पेश नहीं कर पाए
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना के डीएम और एसएसपी पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। पटना की एक निचली अदालत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वेतन से पांच-पांच हजार रुपये काटने का निर्देश दिया है। दरअसल पटना जिला प्रशासन की तरफ से पिछले 8 साल में एक गवाह की पेशी कोर्ट में नहीं कराए जाने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है।


एडीजे 17 अविनाश कुमार की अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि डीएम और एसएसपी के वेतन से जुर्माने की राशि काटी जाए और मुख्यमंत्री राहत कोष में उसे जमा कराया जाए। कोर्ट ने मुख्य सचिव और डीजीपी को यह भी निर्देश दिया है कि अनुपालन रिपोर्ट वेतन से कटौती करने के एक महीने में मुहैया कराया जाए। 


पटना जिला प्रशासन के दो अधिकारियों पर इस मामले में जुर्माना लगाया गया है वह दरअसल मई 2000 का है। पटना के रहने वाले एक शख्स मनीष कुमार ने अपने पड़ोसी राजेंद्र कुमार पर आरोप लगाया था कि राजेंद्र ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस मामले में एक गवाह की पेशी 8 साल से कोर्ट में नहीं हो सकी जिसके कारण डीएम और एसएसपी पर जुर्माना लगाया गया है।