ब्रेकिंग
फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित

पटना के दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड पर दो बाइक की जोरदार टक्कर, मौके पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पटना एम्स में एडमि

पटना के दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड पर दो बाइक की जोरदार टक्कर, मौके पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पटना एम्स में एडमिट कराया गया है जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड की है। जहां दो बाइक की जोरदार टक्कर में तीन की जान चली गयी और दो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों आपस में ही टकरा गये। तीनों युवकों की रफ्तार ने जान ले ली। तीनों मृतक फुलवारीशरीफ के रानीपुर के रहने वाले थे। 


मृतकों की पहचान बबलू प्रसाद के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक और धर्मेंद्र यादव के बेटे बंटी उर्फ सुमित राज के रूप में हुई है। अभिषेक शादीशुदा था और घर का इकलौता चिराग था जो न्यूज पेपर बांटने का काम करता था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की खबर मिलते ही रानीपुर इलाके में सन्नाटा पसर गया। वही एम्स में भर्ती घायलों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।