ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना के डाकबंगला चौराहा पर भिड़े पुलिस और प्रदर्शनकारी, CPI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और प्रदर्शकरियों के भिड़ंत की खबर है। प्रदर्शन कर रहे सीपीआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां चलायी हैं। वाम दलों के बुलाए भारत बंद के दौ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और प्रदर्शकरियों के भिड़ंत की खबर है। प्रदर्शन कर रहे सीपीआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां चलायी हैं। वाम दलों के बुलाए भारत बंद के दौरान डाकबंगला चौराहा अब अखाड़ा में तब्दील होता दिख रहा है। कई पार्टियां बंद के समर्थन में सड़क पर उतरी हैं।


सीएए-एनआरसी के खिलाफ वाम दलों के बुलाए गए भारत बंद को जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेन्द्र कुशवाहा की आरएलएसपी का समर्थन मिला है।डाकबंगला चौराहा पर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने की कोशिश की जुटी पुलिस की भिड़ंत हो गयी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। पूरा इलाका रणक्षेत्र में बन गया है और विरोध प्रदर्शन के बीच डाकबंगला चौराहा के इर्द-गिर्द यातायात ठप पड़ गया है।


हालांकि सुबह से वाम दलों के भारत बंद का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा था। बिहार के कुछ इलाकों से विरोध प्रदर्शन की खबरें मिली थी। लेकिन  पटना के डाकबंगला चौराहा पर उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है। पटना और आस-पास के इलाकों से भारी संख्या में समर्थक डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे हैं।वहीं HAM और आरएलएसपी कार्यकर्ता भी डाकबंगला पर बंद के समर्थन में जमा हुए हैं।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें