ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

छठ पर्व के लिए पटना के गंगा घाट तैयार, कमिश्नर और डीएम ने देर शाम किया निरीक्षण

PATNA : छत पर के लिए पटना जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पटना के गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीएम कुम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : छत पर के लिए पटना जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पटना के गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीएम कुमार रवि ने आज देर शाम छठ घाटों का निरीक्षण किया। 

कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीएम कुमार रवि ने अन्य अधिकारियों के साथ पटना के बांस घाट, कलेक्ट्रेट घाट और महेंद्रू घाट का निरीक्षण किया। कमिश्नर संजय अग्रवाल ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने सेक्टर में मुस्तैदी रखें। छठ व्रतियों और उनके साथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो इसका भी निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ घाटों पर बनाए गए बैरिकेडिंग से लोगों को दूर रखने और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखने का दिशानिर्देश भी संजय अग्रवाल ने दिया है।

पटना जिला प्रशासन ने आज अंतिम तौर पर गंगा घाटों में तैयारियों की समीक्षा की खतरनाक घाटों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है और छठ व्रतियों को इन घाटों पर पूजा नहीं करने को कहा गया है। कल सुबह से ही गंगा घाटों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहना होगा जबकि सुबह के अर्थ के लिए रात्रि 2 बजे से ही उन्हें गंगा घाट पर रहने को कहा गया है।