ब्रेकिंग
24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासा24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस2 मिनट का वीडियो बनाइए और जीतिए 3 लाख: श्रावणी मेले पर Influencers के लिए सरकार का खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा इनामबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासा

पटना का पारा 8 डिग्री लुढ़का, आज से सुधरेगा मौसम

PATNA : मार्च के दूसरे हफ्ते में अचानक से राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली. पुरवइया हवाओं के कारण आसमान में बादल छाए और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई जिसकी वजह

पटना का पारा 8 डिग्री लुढ़का, आज से सुधरेगा मौसम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मार्च के दूसरे हफ्ते में अचानक से राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली. पुरवइया हवाओं के कारण आसमान में बादल छाए और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 8 डिग्री नीचे आ गिरा है. शनिवार को पटना में लोगों ने मौसम का बदला हुआ मिजाज देखा. ठंडी हवाओं की वजह से पारा नीचे जा पहुंचा.


शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि शनिवार को यह गिरकर 26.4 डिग्री दर्ज किया गया. 8 डिग्री का फर्क 1 दिन के अंदर मौसम में आया है. गया का अधिकतम तापमान शनिवार को 26.4 डिग्री दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को पूर्वी बिहार छोड़कर लगभग ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा. मौसम सुधारने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा.


शुक्रवार और शनिवार को पटना समेत सूबे के कई जिलों में बादल छाए रहे. पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, गया, नवादा, मधुबनी, शिवहर, किशनगंज और उसके आसपास 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं. इनमें से एक दो जगह पर थोड़ी बहुत बारिश भी हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश से गौनाहा में 29 मिलीमीटर, रामनगर में 28 मिलीमीटर, डेंगरा ब्रिज और चनपटिया में 15 मिलीमीटर और बगहा में 13 मिलीमीटर दर्ज की गई. 

टैग्स