ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बद से बदतर हुई पटना की हवा, टॉप पर पहुंचा AQI, सांस लेने में होने लगी है तकलीफ

PATNA: राजधानी पटना की हवा तेजी के साथ खराब हो रही है. बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सोमवार को जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक पटना में एयर क्वालिटी इंडेक्स 404 पर पहु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना की हवा तेजी के साथ खराब हो रही है. बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सोमवार को जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक पटना में एयर क्वालिटी इंडेक्स 404 पर पहुंच गया है जो सीवियर कैटेगरी के तहत आता है.

पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 404 पहुंचते ही प्रदूषण के मामले में पटना सोमवार देश के 79 शहरों में टॉप पर रहा. सोमवार को पटना का एक्यूआई 404, मुजफ्फरपुर का 397 और दिल्ली का 252 रहा. बता दें कि पटना का एक्यूआई स्तर इस माह चौथी बार 400 के ऊपर रहा. एक्यूआई 404 होना गंभीर स्थिति है. 

हवा में प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। अस्थमा के रोगियों के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति बन गई है। सांस से जुड़ी हुई बीमारियों के मरीज डॉक्टरों के पास पहुंचने लगे हैं।

बिहार में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को देखते हुए सरकार के तरफ से कई फैसले भी लिए गए हैं, लेकिन इसका असर भी देखने को नहीं मिल रहा है. खराब होती हवा को देखते हुए यह सब की जवाबदेही है कि प्रदूषण नियंत्रण पर काम किया जाए। अगर आप अपनी तरफ से हवा को साफ बनाए रखने की कोई पहल करते हैं तो निश्चित तौर पर इसका फायदा सबको मिलेगा।

1.धुम्रपान पर नियंत्रण.

2.कारखानों के चिमनियों में फिल्टरों का उपयोग.

3. अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएं.

4. वाहनों में तेज हार्न न लगाएं.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें