ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

पटना जंक्शन पर ट्रॉली बैग से 50 लाख कैश बरामद, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से शख्स गिरफ्तार

PATNA: पटना जंक्शन ने उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरपीएफ की टीम ने वंदे भारत ट्रेन में एक ट्रॉली से भारी मात्रा में कैश बरामद किया। ट्रॉली बैग में पांच-पांच सौ के नोट की गड्डियां भरी

पटना जंक्शन पर ट्रॉली बैग से 50 लाख कैश बरामद, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से शख्स गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना जंक्शन ने उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरपीएफ की टीम ने वंदे भारत ट्रेन में एक ट्रॉली से भारी मात्रा में कैश बरामद किया। ट्रॉली बैग में पांच-पांच सौ के नोट की गड्डियां भरी थीं। भारी मात्रा में कैश देखकर आरपीएफ के जवान दंग रह गए। ट्रॉली बैग में 50 लाख रुपए थे। इस मामले में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल, पटना जंक्शन पर तैनात आरपीएफ की टीम ने शक के आधार पर युवक के ट्रॉली बैग की चेकिंग की। पुलिस को शक था की बैग में शराब की बोतलें हैं लेकिन जब पुलिस के जवानों ने बैग को खोला तो लाखों रुपए देखकर दंग रह गए। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बजरंग सिंह ठाकुर बताया और कहा कि वह झारखंड के रामगढ़ का रहने वाला है।


युवक ने आरपीएफ को बताया है कि वह रांची से 50 लाख रुपए लेकर वंदे भारत ट्रेन से पटना पहुंचा था। पटना में किसी शख्स को 50 लाख रुपए देने थे। शनिवार की रात पुलिस ने बजरंग सिंह को पकड़ा था और उससे पूछताछ कर रही है हालांकि युवक ने पुलिस को यह नहीं बताया है कि पैसे किसे और क्यों देने थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किसे और क्यों दी जाने वाली थी।