ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: ट्रेन आने से 30 मिनट पहले मिलेगी कोच की सटीक जानकारी, पटना जंक्शन समेत इन स्टेशनों पर लगेगा नया सिस्टम

Indian Railways: पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत प्रमुख स्टेशनों पर अब ट्रेन आने से 30 मिनट पहले कोच की जानकारी मिलेगी। NTES आधारित नई डिजिटल व्यवस्था से यात्रियों की भागदौड़ कम होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

Indian Railways
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के आने से करीब 30 मिनट पहले ही यात्रियों को उनके कोच की सटीक स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। इससे प्लेटफॉर्म पर आखिरी समय में कोच खोजने की परेशानी और भागदौड़ से राहत मिलेगी।


रेलवे इसके लिए स्टेशनों पर नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) आधारित आधुनिक कोच डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था को NTES ऐप से भी जोड़ा जाएगा, जिससे यात्री अपने मोबाइल पर भी कोच की सही लोकेशन देख सकेंगे।


फिलहाल अधिकांश स्टेशनों पर ट्रेन के आने से केवल 8 से 10 मिनट पहले ही कोच की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाई जाती है। कम समय मिलने के कारण यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जल्दबाजी और भीड़ के कारण यात्री गलत कोच की ओर चले जाते हैं या ट्रेन छूटने जैसी स्थिति भी बन जाती है।


नई योजना के तहत पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र और राजेंद्र नगर टर्मिनल के सभी प्लेटफॉर्म पर लगे कोच गाइडेंस सिस्टम को NTES से जोड़ा जाएगा। इसकी शुरुआत पहले चरण में पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से की जाएगी। छोटे स्टेशनों पर दो तथा बड़े स्टेशनों पर चार प्लेटफॉर्म पर नए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश स्टेशनों पर लगे मौजूदा कोच डिस्प्ले सिस्टम 10 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके हैं, जबकि उनकी निर्धारित कार्य अवधि लगभग आठ वर्ष होती है। ऐसे में नए और आधुनिक सिस्टम के लागू होने से यात्रियों को अधिक सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी। इससे रेल यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता