ब्रेकिंग
स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज

जेपी गंगा पथ से सीधे जुड़ेगा पटना साहिब स्टेशन, जानिए.. कब तक पूरा होगा फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य

Patna JP Ganga Path: पटना में जेपी गंगा पथ से पटना साहिब रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली 1.55 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है। जुलाई तक यह परियोजना पूरी होने की उम्मीद है, जिससे पटना सिटी और उत्तर बिहार के लोगों की आवाजाही आसान होगी।

Patna JP Ganga Path
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna JP Ganga Path: पटना में जेपी गंगा पथ को पटना साहिब रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट के बीच पुरानी रेल पटरी हटाकर 1.55 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन भी बनाई जा रही है, जबकि मालसलामी में फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।


रेलवे से राज्य सरकार को जमीन हस्तांतरित होने के बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी आई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जुलाई तक जेपी गंगा पथ से पटना साहिब रेलवे स्टेशन का सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।


उत्तर और दक्षिण बिहार से सीधा संपर्क

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार से आने वाले लोग जेपी गंगा पथ के जरिए सीधे पटना घाट होते हुए पटना साहिब रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। वहीं पटना घाट से अशोक राजपथ तक भी सीधा आवागमन संभव होगा, जिससे शहर के पूर्वी हिस्से में यातायात काफी आसान हो जाएगा।


दूसरे चरण का निर्माण कार्य जारी

जेपी गंगा पथ से पटना घाट मार्ग पर गोलंबर तक सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। अब दूसरे चरण में पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन को जोड़ने के लिए ओवरब्रिज और संपर्क पथ का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।


व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

पटना सिटी की घनी आबादी के बीच बन रही यह फोरलेन सड़क जेपी गंगा पथ से जुड़ने के बाद राजधानी के लोगों को बड़ा लाभ देगी। दीघा, गांधी मैदान और गायघाट जैसे इलाकों से पटना घाट तक कम समय में पहुंचना संभव होगा।


इसके अलावा उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए मारुफगंज और मंसूरगंज जैसी पूर्वी भारत की प्रमुख थोक मंडियों तक पहुंचना आसान होगा। इससे खाद्यान्न, किराना और अन्य सामानों की ढुलाई भी अधिक सुविधाजनक और तेज हो जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता