ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

मुंबई से लौटी बिहार पुलिस की टीम पहुंची पटना आईजी ऑफिस, सुशांत केस और सबूत को लेकर हो रही बैठक

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने वाली टीम वापस पटना से लौट आई हैं. इसके बाद टीम पटना आईजी संजय सिंह के ऑफिस पहुंची हैं. वहां पर केस और सबूत को लेकर बैठ

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने वाली टीम वापस पटना से लौट आई हैं. इसके बाद टीम पटना आईजी संजय सिंह के ऑफिस पहुंची हैं. वहां पर केस और सबूत को लेकर बैठक चल रही है. एसआईटी टीम के साथ पटना एसएसपी भी बैठक में शामिल हो रहे हैं. 

एसपी विनय तिवारी क्वॉरेंटाइन

 एसआईटी की टीम तो आ गई, लेकिन सुशांत केस की जांच करने गए एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने नहीं छोड़ा है. वह फिलहाल मुंबई में होम क्वॉरेंटाइन हैं. वह क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद ही वापस पटना आ सकते हैं. कल बिहार पुलिस के आग्रह को भी बीएमसी ने ठुकरा दिया था. जिसमें विनय तिवारी को छोड़ने का आग्रह किया गया था.

कई सबूत जुटाई बिहार पुलिस

सुशांत केस की जांच करने गई चार लोगों की टीम ने मुंबई में कई सबूत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जुटाए हैं. इसमें बैंक से पैसा निकालने का भी सबूत हैं. बिहार पुलिस न यह खुलासा किया था कि रिया ने पूजा पाठक के नाम पर लाखों रुपए की निकासी सुशांत के खाता से किया, लेकिन पूजा नहीं हुआ था. सुशांत के जिन बैंकों में खाता है यहां से पुलिस ने कई सबूत लिए हैं. बिहार पुलिस ने सुशांत के दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की. जो बिहार पुलिस सबूत लेकर आ रही है. अगर उस सबूत को सीबीआई को जरूरत पड़ेगी तो बिहार पुलिस सौंप देगी. बता दें कि सुशांत के पिता ने पटना के राजीवनगर थाना में केस दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही थी. इस बीच सुशांत के पिता के आग्रह पर बिहार सरकार ने इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया. अब इस केस की जांच सीबीआई की टीम करेंगी. जांच को लेकर केंद्र सरकार ने भी सहमति दे दी है. जांच में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही थी.




टैग्स