ब्रेकिंग
पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान

पटना : होटल से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक स्टाफ गिरफ्तार

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन शराब की बड़े-बड़े खेप पकड़े जा रहे हैं. वहीं, जहरीली शराब पीने के कारण

पटना : होटल से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक स्टाफ गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन शराब की बड़े-बड़े खेप पकड़े जा रहे हैं. वहीं, जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत भी हो रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा की है, जहां देर रात पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. 


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कनपा रोड स्थित शिवम लाइन होटल में छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. मौके से पुलिस ने एक होटलकर्मी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लगभग 300 लीटर मौके से शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक बताई जा रही है. गिरफ्तार होटलकर्मी से पुलिस पूछताछ का रही है. 


बिहटा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कनपा रोड स्थित शिवम लाइन होटल में शराब बेचा जा रहा है. इसके बाद टीम गठित करके गुरुवार रात छापामारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. मौके से एक होटल कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है. वही अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स