ब्रेकिंग
बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦बिहार में 1720 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा... झारखंड का सफर होगा आसान✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦बिहार में 1720 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा... झारखंड का सफर होगा आसान✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी ....

पटना हाईकोर्ट में आज से फिजिकल सुनवाई, हफ्ते में एक दिन होगा वर्चुअल कोर्ट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद अब सब कुछ सामान्य होता जा रहा है। राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश में सभी तरह की पाबंदी हटा ली है और अब पटना हाईकोर्ट में जो पाबंदियां लागू की

पटना हाईकोर्ट में आज से फिजिकल सुनवाई, हफ्ते में एक दिन होगा वर्चुअल कोर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद अब सब कुछ सामान्य होता जा रहा है। राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश में सभी तरह की पाबंदी हटा ली है और अब पटना हाईकोर्ट में जो पाबंदियां लागू की गई थी उन्हें भी वापस ले लिया गया है। पटना हाईकोर्ट में आज यानी सोमवार से आमने-सामने की सुनवाई शुरू हो रही है। 48 दिनों बाद फिजिकल कोर्ट यानी केसों पर आमने-सामने की सुनवाई शुरू हो रही है। सोमवार से गुरुवार तक चार दिन फिजिकल तो एक दिन शुक्रवार को वर्चुअल सुनवाई होगी।


हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा के मुताबिक पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट समन्वय समिति और हाईकोर्ट प्रशासन के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है। सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। 


आपको याद दिला दें कि बीते साल 27 सितंबर से तीन जनवरी तक के 4 दिन फिजिकल और एक दिन वर्चुअल कोर्ट चला था। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद 4 जनवरी से हाईकोर्ट एक बार फिर से वर्चुअल मोड में काम करने लगा था लेकिन अब बिहार में संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद फिर से हफ्ते में 4 दिन फिजिकल कोर्ट और एक दिन वर्चुअल सुनवाई लागू करने का फैसला किया गया है।

टैग्स