ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधाबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीबिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधाबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनी

BIHAR: बेवजह केस करने पर हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार रुपया जुर्माना, आवेदक से कहा..अदालत का समय बर्बाद ना करें

पटना हाईकोर्ट ने बेवजह पुनर्विचार याचिका दायर कर अदालत का समय बर्बाद करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए आवेदक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता न तो जमीन की प्रकृति साबित कर सके और न ही पूर्व आदेश में किसी त्रुटि का संकेत दे सक

बिहार
पटना हाईकोर्ट का आदेश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कोर्ट में बेवजह केस दायर करने पर पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है, अदालत का कीमती समय बर्बाद करने पर नाराजगी जताते हुए आवेदक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 


जुर्माने की राशि एक महीने के अंदर पटना हाईकोर्ट के लीगल सर्विस कमिटी में आवेदक को जमा करना होगा। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद और जस्टिस सौरेन्द्र पांडेय की खंडपीठ ने कमलेश कुमार सिंह की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। 


दरअसल आवेदक ने जमीन संबंधी हाईकोर्ट के पूर्व में दिए गए आदेश पर पुनर्विचार करने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने उनकी अर्जी नामंजूर कर दी और यह आदेश दिया कि विवादित जमीन सार्वजनिक जमीन है या नहीं, इसे बताने में आवेदक विफल रहे हैं।


कोर्ट ने आगे कहा कि पटना उच्च न्यायालय के पूर्व के आदेश में कोई त्रुटि बताने में भी आवेदक असफल रहे। कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इससे अदालत का कीमती समय बर्बाद हुआ इसलिए आवदेक की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।


टैग्स