ब्रेकिंग
वैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलकवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

Bihar Water Metro: बिहार के लोगों को मिलने जा रही एक और बड़ी सौगात, पटना से इस जगह के लिए जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो

Bihar Water Metro: पटना और हाजीपुर के बीच जल्द वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी। कोच्चि मॉडल पर आधारित यह जल परिवहन योजना यात्रियों को तेज, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का विकल्प देगी।

Bihar Water Metro
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Water Metro: बिहार के लोगों को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बहुत जल्द पटना और हाजीपुर के बीच जल परिवहन सेवा यानी वाटर मेट्रो शुरू होने वाली है। यह सेवा कोच्चि वॉटर मेट्रो की तर्ज पर विकसित की जा रही है, जिससे यात्रियों को न केवल तेज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि समय और ऊर्जा की भी बचत होगी।


हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने बुधवार शाम को इस परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वॉटर मेट्रो शुरू करने की पहल लंबे समय से की जा रही थी, और अब केंद्र सरकार के जल मार्ग प्राधिकरण तथा पोत परिवहन एवं जल मार्ग मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के नगर विकास विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है।


नगर विकास विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा शर्मा ने पटना नगर निगम आयुक्त, हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, और सोनपुर नगर पंचायत को पत्र भेजकर परियोजना से संबंधित तैयारियों और सूचनाओं की मांग की है। 


विभाग की ओर से हाजीपुर नगर परिषद और सोनपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों से निम्नलिखित घाटों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई है। हाजीपुर के कोनहाराघाट, चेचर घाट, कालीघाट और पानापुर घाटों से संचालित नावों की संख्या, प्रतिदिन यात्रा करने वाले अनुमानित यात्रियों की संख्या, और घाटों के संपर्क मार्गों की वास्तविक स्थिति की भी जानकारी मांगी गई है।


इस वॉटर मेट्रो सेवा के शुरू होने से हाजीपुर, पटना और सोनपुर के लोगों को तेज, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल यातायात विकल्प मिलेगा। इसकी शुरुआथ होने से यात्रा का समय बचेगा, जल परिवहन का आनंद मिलेगा और पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता