ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पटना-गया रेलखंड के ट्रैक पर दौड़ी मौत, बिजली के तार पर पेड़ गिरने से लगी आग, ट्रेनों का परिचालन बाधित

JEHANABAD: पटना-गया रेलखंड के मखदुमपुर नियाज़ीपुर हाल्ट पर रेलवे का इलेक्ट्रिक वायर पर अचानक पेड़ गिर जाने से आग लग गई और बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा

पटना-गया रेलखंड के ट्रैक पर दौड़ी मौत, बिजली के तार पर पेड़ गिरने से लगी आग, ट्रेनों का परिचालन बाधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: पटना-गया रेलखंड के मखदुमपुर नियाज़ीपुर हाल्ट पर रेलवे का इलेक्ट्रिक वायर पर अचानक पेड़ गिर जाने से आग लग गई और बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बिजली का तार टूटने से पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। 


वही कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस और रेलवे के टेक्नीशियन नियाज़ीपुर हाल्ट पहुंचे और बिजली के तार को जोड़ने में लग गये। बिजली के तार पर पेड़ के टूट कर गिरने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बिजली के तार पर पेड़ गिरने से जोरदार धमाके के साथ आग लग गया। जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बिजली के तार के गिरने से लोग काफी डर गये। रेलवे टेक्नीशियन तार को जोड़ने में लगे हैं। बिजली का तार जुड़ने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। फिलहाल इस रेलखंड पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रोका गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता