ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...

पटना: गंगा नदी में डूबे 4 युवक, दो की मौत, अन्य की तलाश जारी

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां चार लोग गंगा नदी में डूब गये हैं। दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है जबकि 2 की तलाश जारी है। इस घटना से गंगा घाट पर अ

पटना: गंगा नदी में डूबे 4 युवक, दो की मौत, अन्य की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां चार लोग गंगा नदी में डूब गये हैं। दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है जबकि 2 की तलाश जारी है। इस घटना से गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है।


बताया जा रहा है कि चारों युवक गंगा नदी में स्नान करने आए हुए थे। तभी गंगा की तेज धार में चारों समां गये। चारों युवकों को नदी में डूबता देख उस वक्त गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस की इस बात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया और फिर छानबीन शुरू की गयी। 


घटना पटना के दीघा इलाके की है जहां गंगा नदीं से  दो युवकों की लाश बरामद की गयी जबकि दो अन्य की तलाश अब भी जारी है। दोनों मृतक आरा के संदेश और नौबतपुर के रहने वाले थे। एक साथ चार युवकों के गंगा नदी में डूबने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।