ब्रेकिंग
बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!

पटना गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी को गेट 5, 6 और 7 से आम लोगों का प्रवेश

26 जनवरी, 2026 को पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। आम जनता गेट 5, 6 और 7 से प्रवेश कर सकेंगी।

bihar
ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोतोलन
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने गांधी मैदान पहुंच कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। गांधी मैदान में अस्थायी थाना और कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। 18 वॉच टावरों से पूरे कार्यक्रम की निगरानी होगी। 128 सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी। 


गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे। इस समारोह में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने खास तैयारी कर रखी है। गांधी मैदान में गेट नंबर 5, 6 और 7 से आम लोगों का प्रवेश होगा।    


जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, गोलघर, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी एवं सम्बद्ध रास्तों से आने वाले लोग गाँधी मैदान में गेट नं. 5 ( गाँधी मैदान के उत्तर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के सामने) एवं गेट नं. 6 (गाँधी मैदान के उत्तर-पूरब कोना पर कारगिल चौक के पास) से सुविधाजनक ढंग से प्रवेश कर सकते हैं। 


वही बारी पथ, नाला रोड, ठाकुरबारी, बाकरगंज, एक्जीविशन रोड, फ्रेजर रोड, टीएन बनर्जी रोड, छज्जुबाग एवं सम्बद्ध रास्तों से आने वाले लोग गेट नं. 7 (गाँधी मैदान के पूर्व उद्योग भवन के सामने) से प्रवेश कर सकते हैं। मीडिया बंधुओं का प्रवेश गेट नं. 9 (गाँधी मैदान के दक्षिण रिजर्व बैंक के सामने) से होगा।

टैग्स