ब्रेकिंग
स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू; 50 लाख से अधिक का नुकसान

Patna Fire News: पटना के दीदारगंज क्षेत्र के महुली रोड स्थित खाद्य तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। 22 दमकलों की मदद से आग बुझाने का प्रयास जारी है और 50 लाख रुपये से अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Patna Fire News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Fire News: राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के करमलीचक स्थित महुली रोड में रविवार देर रात खाद्य तेल के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे डालडा, रिफाइंड और सरसों तेल के ड्रमों में आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जो 50 लाख रुपये से अधिक हो सकता है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पटना के विभिन्न फायर स्टेशनों से करीब 22 दमकल वाहन पहुंचाए गए। आग बुझाने का कार्य पूरी रात जारी रहा, लेकिन सुबह तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।


पटना सिटी फायर स्टेशन के अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तेल में लगी आग को बुझाने के लिए फोम कंपाउंड का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी फायर स्टेशनों से दमकल बुलाए गए हैं, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके।


प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि आग पूरी तरह बुझने के बाद की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।


गोदाम के पास स्थित ब्रेड फैक्ट्री को समय रहते सुरक्षित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरा इलाका वेयरहाउस क्षेत्र होने के कारण किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग में जले तेल के फैलने से आसपास के रास्तों पर फिसलन की स्थिति बन गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता