ब्रेकिंग
‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Patna Crime News: पटना कॉलेज से अगवा छात्र की सैदपुर हॉस्टल में जमकर पिटाई, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पटना कॉलेज कैम्पस से दिनदहाड़े एक छात्र का अपहरण आज किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे अपने साथ ले गये और सैदपुर हॉस्टल

Patna Crime News: पटना कॉलेज से अगवा छात्र की सैदपुर हॉस्टल में जमकर पिटाई, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पटना कॉलेज कैम्पस से दिनदहाड़े एक छात्र का अपहरण आज किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे अपने साथ ले गये और सैदपुर हॉस्टल में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। छात्र की पहचान अमन लाल के रूप में हुई है। 


पिटाई से अमन लाल बुरी तरह से घायल हो गया जिसे आनन-फानन मे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस युवक की पिटाई की गयी है वो पटना कॉलेज का छात्र है। सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने उसका अपहरण किया और उसके बाद उसे हॉस्टल में ले जाकर जमकर पिटाई की। घायल युवक का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।


बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्ष की हत्या हुई थी। इसे लेकर अमन लाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। उसके इस पोस्ट से हर्ष की हत्या में शामिल आरोपी नाराज थे और लगातार अमन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इसी बात को लेकर उसे आज अगवा किया गया और हॉस्टल में ले जाकर पिटाई की गयी।


पटना कॉलेज के छात्र अमन लाल के अपहरण की घटना पुष्टि करते हुए टाउन डीएसपी फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटे है। घटना में शामिल आसामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए सैदपुर हॉस्टल में छापेमारी की जा रही है। घटना में शामिल बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।