ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

पटना : कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर 10 दुकानें हुईं सील

PATNA : राजधानी पटना में संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कराया जा रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से गुरुवार को विशेष अभियान की शुरुआ

पटना : कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर 10 दुकानें हुईं सील
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कराया जा रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से गुरुवार को विशेष अभियान की शुरुआत की गई और पटना के मौर्य लोक कंपलेक्स समेत अन्य जगहों पर कुल 10 दुकानों को सील किया गया. इन दुकानों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा था.


ग्राहक और दुकानदार दोनों के मास्क नहीं पहनने के कारण मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स की दो कपड़ा दुकानों को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है. इनमें खादी मंदिर स्टोर और वधु कलेक्शन सेंटर शामिल हैं. साथ ही पटना जंक्शन रोड स्थित तीन और पुनाइचक स्थित तीन समेत शहर की 10 दुकान को पांच दिनों के लिए सील किया गया है. सदर एसडीओ नवीन कुमार ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है.


इतना ही नही सील की गई सभी दुकानों के मालिक को नोटिस दिया गया है. नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उधर मसौढ़ी में भी पांच दुकानों को सील किया गया है. पटना जिले में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में 52 दुकानों पर कार्रवाई की गई है. गुरुवार को जिले में 950 लोगों से 31900 रुपए जुर्माना वसूला गया. अबतक 2,61,350 रुपए जुर्माना वसूला गया है. वहीं वाहनों में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 56500 रुपए जुर्माना वसूला गया है.

टैग्स