ब्रेकिंग
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंतातमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

पटना कोरोना अपडेट : राजधानी में 188 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आईआईटी में 6 नए केस

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. आईआईटी पटना में छह और कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिला प्रशासन ने परिसर में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. मंगलवार को परिसर से जुड़े

पटना कोरोना अपडेट : राजधानी में 188 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आईआईटी में 6 नए केस
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. आईआईटी पटना में छह और कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिला प्रशासन ने परिसर में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. मंगलवार को परिसर से जुड़े 48 लोगों की जांच हुई थी जिसमें 6 लोगों को जांच में संक्रमित पाया गया है. इससे पहले संस्थान में 15 छात्रों के संक्रमित होने का मामला सामने आया था. आईआईटी पटना के कुलसचिव विश्वारंजन ने इन छह नए मामलों की पुष्टि की है.


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ा दी है। अब पटना जिले में कुल 188 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। जिला काफी संख्या में संक्रमण के मामले प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक पटना सदर अनुमंडल में 107 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसी प्रकार बाढ़ अनुमंडल में 38, मसौढ़ी अनुमंडल में 15, दानापुर अनुमंडल में 11, पालीगंज अनुमंडल में 9 तथा पटना सिटी अनुमंडल में 8 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किये गए हैं। प्रशासन के दिशानिर्देशों के अनुसार परिसर को सेनेटाइज किया जा रहा है और हर एहतियात बरते जा रहे हैं।


 एनएमसीएच के कोरोना नोडल सेंटर में बुधवार को जहां चार नये संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। वहीं एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि चार नये मरीजों के भर्ती होने के बाद डेडिकेटेड सेंटर में 29 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। फिलहाल एक सौ बेडवाले इस सेंटर में 71 बेड खाली है।

संबंधित खबरें