ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

पटना सिटी में कन्हैया के खिलाफ हुआ जमकर प्रदर्शन, हंगामा कर रहे युवकों ने देशद्रोही बताया

PATNA CITY: पटना सिटी में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का जमकर विरोध हुआ। उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गयी। भारी संख्या में आए युवाओं ने पटना सिटी में कन्हैया कुमार के खि

पटना सिटी में कन्हैया के खिलाफ हुआ जमकर प्रदर्शन, हंगामा कर रहे युवकों ने देशद्रोही बताया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का जमकर विरोध हुआ। उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गयी। भारी संख्या में आए युवाओं ने पटना सिटी में कन्हैया कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका जमकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने कन्हैया कुमार को देशद्रोही बताया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और नारेबाजी कर रहे युवाओं के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


दरअसल पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास अग्निपथ योजना के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत के युवाओं के समर्थन में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया था। पटना साहिब विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण कुशवाहा के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस दौरान अग्निपथ योजना पर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। कन्हैया कुमार जैसे ही भाषण दे रहे थे तभी एक युवक उनका विरोध करने लगा और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वहां मौजूद अन्य युवक भी उग्र हो गये और कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उग्र युवकों का कहना था कि कन्हैया कुमार अक्सर देश के खिलाफ ही बयान देता है। 


युवाओं का कहना था कि कन्हैया कुमार हमेशा देश के खिलाफ बातें करता है। इसलिए आज विरोध करने पहुंचे हैं। युवकों के विरोध को देखते हुए कन्हैया कुमार ने अपना भाषण खत्म किया जिसके बाद सिक्योरिटी में वहां से उन्हें निकाला गया। बता दें कि सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना के विरोध में कांग्रेस सोमवार को बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी सत्याग्रह पर हैं। 


सोमवार की दोपहर 12 बजे वे पटना सिटी के चौक शिकारपुर पहुंचे थे जहां आयोजित धरने में वे शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई नेता मौजूद थे। कन्हैया कुमार ने इस दौरान केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के विरोध में कहा कि अग्निपथ योजना बिहार के युवाओं पर भारी पड़ेगी। सेना की नौकरी करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से पूछा, क्या सेना को ठेका के हवाले कर दिया जाना चाहिए? 


कन्हैया ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं यह योजना देशविरोधी योजना है ये योजना युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात है. देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. सेना की नौकरी चार साल के लिए क्यों किया गया पांच साल क्यों नहीं की गयी। मजदूरों के हक के लिए कानून बने है कि यदि आप पांच साल सेवा करेंगे तो सुविधाएं दी जाएगी इसलिए इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिले चार साल की सेवा कर दी गयी। पेंशन से भी वंचित रखा गया है।


कन्हैया के भाषण के दौरान कई युवा धरनास्थल पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे। कन्हैया के खिलाफ युवाओंं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। कहा कि हमारे एरिया में कन्हैया कुमार कब आएंगे इसी का इंतजार हमलोग कर रहे थे। कन्हैया को देशद्रोही करार देते हुए उनके खिलाफ युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।


हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि पहले भी सिटी के लोगों को अपने राजनीति को चमकाने के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल कन्हैया कुमार ने किया था। उसी दिन से पूरे स्टूडेंट ने यह सोच लिए था कि कन्हैया जब भी पटना सिटी आएंगे उन्हें हम सबक सिखाकर रहेंगे। अग्निपथ योजना गलत नहीं है ये देश को मजबूत करेगा। जबकि इसके खिलाफ कन्हैया भाषण दे रहे थे और केंद्र की इस योजना पर कटाक्ष कर रहे थे। कन्हैया पूर्व में बिहारवासियों को अपमानित करते रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि कन्हैया खुद देशद्रोही है और राजनीतिक चमकाने का काम कर रहा है। हंगामा कर रहे युवकों ने कहा कि हमलोग अग्निपथ को सपोर्ट करते है। 






टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता