ब्रेकिंग
वैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलकवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

पटना सिटी में ई-रिक्शा पलटने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अचानक ई-रिक्शा के पलटने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। घटना खाजेकला थाना क्षेत्र के मित्तन घाट चौराहा की बतायी जा रह

पटना सिटी में ई-रिक्शा पलटने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अचानक ई-रिक्शा के पलटने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। घटना खाजेकला थाना क्षेत्र के मित्तन घाट चौराहा की बतायी जा रही है। बच्ची ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी तभी अचानक ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबने से बच्ची की मौत हो गयी। 


मृतका की पहचान जानवी कुमारी के रूप में हुई है। जो पटना सिटी की रहने वाली थी। ई-रिक्शा के पलट जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ई-रिक्शा पर सवार अन्य यात्री भी घायल हो गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है वही ई-रिक्शा के मालिक का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना के बाद ई-रिक्शा का चालक मौके से फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण अनियंत्रित होकर वह पलट गयी और यह घटना हुई। पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों ने बताया कि की छात्रा जानवी बाजार से लस्सी का पैकेट लेने निकली थी तभी यह हादसा हुआ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता