ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटनासिटी के चूड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, अरवल में एक साथ जले दो दर्जन से अधिक ताड़ के पेड़

PATNA/ARWAL: पटना सिटी और अरवल में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित चूड़ी मार्केट में भीषण आग लग गयी। घटना की सूचना पुलिस क

पटनासिटी के चूड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, अरवल में एक साथ जले दो दर्जन से अधिक ताड़ के पेड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA/ARWAL: पटना सिटी और अरवल में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित चूड़ी मार्केट में भीषण आग लग गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। 


जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों के साथ फायर बिग्रेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को काबू पाने की कोशिश करने लगे। आग इतनी भयावह है कि दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। वही स्थानीय लोग भी आग को बुझाने में जुटे हैं। अगलगी के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। 


वही अगलगी की दूसरी घटना अरवल में हुई है जहां मधुश्रवां तरबना में लगी भीषण आग में 30 ताड़ के पेड़़ जलकर खाक हो गये। अरवल जिले के मधुश्रवां मेला स्थित तरबाना में भीषण लगी आग  दो दर्जन से अधिक  ताड़ के पेड़ जल गये हैं। जानकारी के मुताबिक अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मधुश्रवां मेला स्थित तरबना में अचानक करीब 30 तार के पेड़ में आग लग गयी। 


अगलगी की सूचना लोगों ने मेहंदिया थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गनीमत थी कि आसपास के खेत में लगे गेहूं के फसल में आग लगने से बच गई नहीं तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ जाता। ताड़ के पेड़ में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें