ब्रेकिंग
पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगापटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगा

पटना के बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने बुद्धा कॉलोनी, पटना में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। शंकर ज्योति नेत्रालय की टीम ने आंखों की जांच कर मरीजों को उपचार और देखभाल की सलाह दी।

बिहार न्यूज
पटना में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सामाजिक संस्था कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 24 अगस्त 2026 को पटना की बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुप्रसिद्ध शंकर ज्योति नेत्रालय की टीम ने विशेष सहयोग दिया। 


शिविर में आये हुए स्थानीय निवासियों की आंखों की निःशुल्क जांच अत्याधुनिक ऑटोरेफ्रेक्टोमीटर मशीन द्वारा की गई। जिसमें नजर की कमजोरी, मोतियाबिंद की प्रारंभिक जांच, आंखों से पानी आना, जलन और धुंधला दिखने जैसी समस्याओं की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। शंकर ज्योति नेत्रालय की अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं और मरीजों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया।


कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है जो महंगे इलाज के कारण अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते। शिविर में गंभीर समस्या वाले मरीजों को आगे के इलाज के लिए शंकर ज्योति नेत्रालय में रेफर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया और संस्था के इस जन-कल्याणकारी कार्य की सराहना की।

पटना के बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

टैग्स