ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

Bihar News: हत्या की सुपारी देकर भाई ने रचा खून का खेल, चार शूटर गिरफ्तार

Bihar News: पटना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का भंडाफोड़ करते हुए कदमकुआं इलाके से चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनका मकसद नीरज पांडेय नामक युवक की हत्या करना था।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: पटना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का भंडाफोड़ करते हुए कदमकुआं इलाके से चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनका मकसद नीरज पांडेय नामक युवक की हत्या करना था, जिसके लिए उसे सुपारी के तहत निशाना बनाया जा रहा था।


गिरफ्तार आरोपियों में बैजू कुमार, करण कुमार, पंकज कुमार और गुड्डू कुमार शामिल है। इन चारों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ये सभी शूटर सुपारी लेकर हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए पटना आए थे।


पूछताछ में इन अपराधियों ने खुलासा किया कि उन्हें नीरज पांडेय की हत्या के लिए 8 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। यह सुपारी नीरज के सौतेले भाइयों मनीष और विकास ने दी थी। इस षड्यंत्र की जानकारी नीरज ने समय रहते पुलिस को दी थी, जिसमें उसने बताया था कि कुछ संदिग्ध लोग उसका पीछा कर रहे हैं।


नीरज की सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन ऐक्शन लेते हुए पहले सौरभ नाम के एक युवक को हिरासत में लिया। सौरभ से पूछताछ में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वैशाली गोलंबर इलाके से अन्य चार शूटरों को भी गिरफ्तार किया। शूटरों की निशानदेही के बाद पुलिस ने नीरज के सौतेले भाई मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो इस साजिश का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। विकास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


इस पूरे मामले पर एसपी सेंट्रल दीक्षा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शूटर एक होंडा सिटी कार से आए थे और पूरी योजना पहले से तय थी। उन्होंने कहा नीरज पांडेय की हत्या की साजिश बेहद गंभीर थी। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। पुलिस की तत्परता और नीरज की सजगता ने एक जान बचाई है।


पटना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की साजिश, अवैध हथियार रखने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस गिरोह के बाकी सदस्यों और फंडिंग स्रोतों का भी पता लगाया जा रहा है।