ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी

ग्रामीणों का कहना था कि किसी को पढ़ने में फ्यूचर नहीं है दारू में फ्यूचर है, बताईए हमलोग भी दारू बेचे। शराबबंदी बिहार में पूरी तरह से फेल है। इस पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पोस्टमार्टम आने दीजिए तभी पता चल पाएगा कि किस कारण से मौत हुई

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेढना गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सैदपुर टोला पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली। उनसे बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि शुरुआती जानकारी में मौत की वजह जहरीली शराब पीना बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन ग्रामीण शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं। 


ग्रामीणों का कहना था कि किसी को पढ़ने में फ्यूचर नहीं है दारू में फ्यूचर है, बताईए हमलोग भी दारू बेचे। शराबबंदी बिहार में पूरी तरह से फेल है। इस पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पोस्टमार्टम आने दीजिए तभी पता चल पाएगा कि किस कारण से मौत हुई है। यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।


उन्होंने कहा कि जिस गांव में यह घटना हुई है, उस गांव से हम पढ़े हैं। लोग कह रहे हैं कि दारू पीने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। परिवार को आर्थिक मदद की जाएगी। एनटीपीसी में लोग काम कर रहे थे। एसडीएम और डीएम से हमारी बात हुई, हमने कहा है कि पीड़ित परिवार को मदद मिलनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि माहौल को दुषित करने वाले लोग बख्शेंगे नहीं जाएंगे। जब में नेता प्रतिपक्ष था तब तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से मौत मामले में पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी। इस मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मुआवजा मिलेगा। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी जी से हम बात करेंगे और पीड़ित परिवार को जो मदद हो सकता है वो करेंगे। एसडीएम तो तीन दिन पहले आए है, लेकिन जो भी पदाधिकारी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी है। मृतकों की पहचान रामाकांत सिंह के बेटे शशि कुमार, बिरजू राम के बेटे विकास राम, नंदे सिंह के बेटे पंकज सिंह और राजू सिंह के बेटे निशु कुमार के रूप में हुई है। 


एक साथ चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि सैदपुर टोला में एक साथ चार लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों ने कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन किया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, लोगों ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद शराब की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए हैं।


पुलिस जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतकों ने क्या सेवन किया था और उसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी या नहीं। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चारों मौतें जहरीली शराब पीने से हुईं या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।


मिली जानकारी के अनुसार गांव के एक घर में शराब पार्टी चल रही थी। तभी शराब पीने के बाद मुंह से झाग आना शुरू हो गया। उसके बाद सभी को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी युवकों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि शराबबंदी वाले राज्य में शराब कहा से आ जा रहा है। पुलिस के रहते शराब की होम डिलीवरी कैसे हो रही है? ऐसा कोई इलाका नहीं बचा हुआ है जहां शराब और सुखा नशा नहीं मिलता होगा। इस घटना से लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।  


घटना से गुस्साएं लोगों ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण यातायात बाधित हो गया है। ग्रामीण मृतकों को मुआवजा देने और शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि पूरे बिहार में नाम मात्र के लिए शराब बंद है, जबकि हकीकत यह है कि हर जगह शराब बिक रही है लेकिन पुलिस इसे रोक पाने में नाकामयाब साबित हो रही है। यही कारण है कि जहरीली शराब पीने से चार युवकों की मौत हो गयी है।