ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार सरकार से राज्यपाल नाराज! लोकभवन में बिना बताए ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक, जानें पूरा मामलासीवान में AK-47 से 4 फायर! सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने खोला पूरा राज, बताया क्यों चलाई गोलीबिहार के हर गांव की खुलेगी पूरी कुंडली! जनगणना में सिर्फ लोग नहीं, ये-ये जानकारी भी होगी दर्जBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बारिश का अनुमानश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूसBihar News : बिहार सरकार से राज्यपाल नाराज! लोकभवन में बिना बताए ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक, जानें पूरा मामलासीवान में AK-47 से 4 फायर! सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने खोला पूरा राज, बताया क्यों चलाई गोलीबिहार के हर गांव की खुलेगी पूरी कुंडली! जनगणना में सिर्फ लोग नहीं, ये-ये जानकारी भी होगी दर्जBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बारिश का अनुमानश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस

Patna Traffic : पटना में आज ऑटो-ई-रिक्शा की नो एंट्री, गांधी मैदान के आसपास बदला ट्रैफिक रूट; 35 इलाकों में बिजली भी रहेगी बाधित

Patna Traffic News: पटना के गांधी मैदान और आसपास आज ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। जानें बदले हुए ट्रैफिक रूट और 35 इलाकों में बिजली कटौती का समय।

Patna Traffic : पटना में आज ऑटो-ई-रिक्शा की नो एंट्री, गांधी मैदान के आसपास बदला ट्रैफिक रूट; 35 इलाकों में बिजली भी रहेगी बाधित
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Patna Traffic :  अगर आप गुरुवार को पटना में ऑटो या ई-रिक्शा से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजधानी के गांधी मैदान और आसपास के प्रमुख इलाकों में आज ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। बापू सभागार में ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

पुलिस और यातायात प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआईपी और अन्य वाहनों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होना है।

गांधी मैदान के चारों ओर वाहनों की नो एंट्री

यातायात पुलिस ने गांधी मैदान के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। गांधी मैदान के चारों ओर ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बुद्धमार्ग-छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ तक भी इन वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

पुलिस लाइन गेट नंबर एक से बैंक रोड तक और बुद्धमार्ग में पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक भी ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे। ऐसे में यात्रियों को गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए बदले गए रूट

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने कई रूटों में बदलाव किया है। दानापुर की ओर से राजापुर पुल होते हुए आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से वापस दानापुर की ओर भेजा जाएगा। वहीं अशोक राजपथ से गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को करगिल चौक से पश्चिम डबल डेकर के पश्चिमी छोर के पास यू-टर्न लेकर वापस गायघाट की ओर लौटना होगा। यानी इन वाहनों को गांधी मैदान की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

एग्जीबिशन रोड में भी यातायात व्यवस्था बदली गई है। भट्टाचार्य चौराहा से गांधी मैदान की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गांधी मैदान और बाकरगंज की दिशा में भी ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे।यात्रियों को सलाह दी गई है कि अगर उन्हें गांधी मैदान, बापू सभागार, बुद्धमार्ग, अशोक राजपथ या आसपास के इलाकों में जाना है तो समय से पहले घर से निकलें और बदले हुए रूट को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

35 इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

इधर, पटना के लोगों को गुरुवार को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रोजेक्ट कार्य के कारण शहर के 11 केवी के सात फीडरों को अलग-अलग समय पर बंद रखा जाएगा। इनमें लोहियापथ, कोथवां, त्रिभुवन, यूनिवर्सिटी, उत्तरी जयप्रकाश नगर, ईस्ट और नासरीगंज फीडर शामिल हैं।

लोहिया पथ और उत्तरी जयप्रकाश नगर फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। इससे लोहियापथ, शर्मा पथ, रूपसपुर भट्टा पर, चमरटोली, महुआ बाग, झंडी रोड और उत्तरी जयप्रकाश नगर के रोड नंबर एक से चार तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

रेडिएंट और त्रिभुवन फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। इसके कारण कश्यप ग्रीन सिटी, कोथावां गांव, राजदेव इनक्लेव, त्रिभुवन स्कूल, विजय यादव पथ, यशोदा कॉलोनी और विद्युत नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली कटौती हो सकती है।

सुबह के समय भी बिजली कटौती

यूनिवर्सिटी फीडर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगा। इसके चलते माखनियां कुआं, खुदा बख्श लाइब्रेरी और अशोक राजपथ से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। वहीं ईस्ट फीडर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रखा जाएगा।

ऐसे में गुरुवार को पटना के लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक ओर गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में ऑटो-ई-रिक्शा की नो एंट्री रहेगी, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

सलाह: गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोग निकलने से पहले बदले हुए ट्रैफिक रूट की जानकारी जरूर लें। साथ ही जिन इलाकों में बिजली कटौती निर्धारित है, वहां के लोग जरूरी इलेक्ट्रॉनिक और अन्य काम पहले से निपटा लें।