ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोपभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकामबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा घायललालू की बिगड़ी तबियत फिर भी विदेश से नहीं आए तेजस्वी! JDU ने कहा-परिवार से ज्यादा जरूरी अमेरिका-इजराइल का युद्ध रुकवाना; इसलिए देश से हैं फरारबिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरीबिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोपभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकामबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा घायललालू की बिगड़ी तबियत फिर भी विदेश से नहीं आए तेजस्वी! JDU ने कहा-परिवार से ज्यादा जरूरी अमेरिका-इजराइल का युद्ध रुकवाना; इसलिए देश से हैं फरारबिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरी

बड़ा हादसा : पटना में अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जिप्सी को रौंदा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

PATNA : एक बड़ी खबर आ रही है. बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जिप्सी को रौंद दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक

बड़ा हादसा : पटना में अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जिप्सी को रौंदा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एक बड़ी खबर आ रही है. बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जिप्सी को रौंद दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गयी है. घटना पटना के बेउर मोड़ के पास गर्दनीबाग की है. 


मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रक तेजी से आकर उलट गया जिसमें ये घटना हुई. सुबह 4 :30 की घटना है. थाना की जिप्सी में 3 पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई. 2 घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. 


बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जिप्सी पर रात्रि पेट्रोलिंग के लिए निकली थी. जिप्‍सी में कुल पांच पुलिसकर्मी सवार थे. प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा ने पीछे से पेट्रोलिंग जिप्‍सी को टक्‍कर मारी और रौंद दिया. दुर्घटना के बाद हाइवा भी वहीं पलट गया. हाइवा की चपेट में आने से जिप्‍सी में सवार कुल पांच पुलिसकर्मियों में से तीन की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए.


मृतक

1 राजेश  ड्राइवर

2 प्रभु साह  सिपाही

3 पोखराज  सिपाही

घायल

1 सियाशरण पासवान  ए एस आई

2 श्री कांत सिंह  सिपाही


बड़ा हादसा : पटना में अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जिप्सी को रौंदा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

दुर्घटना के दौरान हाइवा से रगड़ खाकर जिप्‍सी में आग भी लग गई थी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने पानी की बौछार कर आग बुझाई. स्‍थानीय लोगों की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने साथियों को जिप्‍सी के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को तत्‍काल नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया जबकि शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिसकर्मियों के साथ दुर्घटना की सूचना पर सचिवालय पुलिस के एएसपी भी मौके पर पहुंचे. वे दुर्घटना की स्थितियों की पूरी जांच कर रहे हैं.

टैग्स