ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

अनंत सिंह के नाम पर 2 करोड़ रंगदारी मांगने वाले 3 बदमाशों को पटना पुलिस ने दबोचा, 48 घंटे में इस साजिश का हुआ खुलासा

पटना में बैटरी कारोबारी से अनंत सिंह के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। पुलिस ने 48 घंटे में साजिश का खुलासा करते हुए ड्राइवर समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया और चार मोबाइल फोन बरामद किए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में बैटरी कारोबारी से बाहूबली विधायक अनंत सिंह के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बच्चों की हत्या की धमकी देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरा मामला सुलझा लिया। 


23 नवंबर को पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बैटरी कारोबारी आशीष कुमार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बाहुबली विधायक अनंत सिंह का आदमी बताते हुए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।


शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह पूरा प्लान कारोबारी के ही ड्राइवर विक्की कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बनाया था। पूछताछ में सामने आया कि जिस नंबर से रंगदारी की कॉल की गई थी, वह फोन औरंगाबाद के एक व्यक्ति से छीना गया था। पुलिस ने इस मामले में चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें एक फोन का इस्तेमाल रंगदारी कॉल के लिए किया गया था।


पटना पुलिस ने बताया कि मामला पूरी तरह टेक्निकल इनपुट के आधार पर सुलझाया गया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अनंत सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने की यह साजिश आरोपी ड्राइवर और उसके साथियों की निकली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर केस का खुलासा कर दिया।

पटना से सूरज की रिपोर्ट