ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

पटना एयरपोर्ट पर 5 घंटे फंसा रहा विमान, स्पाइस जेट की फ्लाइट में आई खराबी

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर हैदराबाद जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी की वजह से शुक्रवार को 5 घंटेसे अधिक समय तक फंसा रहा. विमान को शाम 5 बजक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर हैदराबाद जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी की वजह से  शुक्रवार को 5 घंटेसे अधिक समय तक फंसा रहा. विमान को शाम 5 बजकर 40 मीनट  पर हैदराबाद के लिए उड़ान भरना था लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से रात 10:30 बजे के बाद विमान ने उड़ान भरी.

10:30 पर इसे उड़ान के लायक दुरुस्त किया गया और उसके बाद विमान को रनवे की ओर ले जाया गया. विमान संख्या 431 हैदराबाद से शाम 4:45 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा था. इस विमान में हैदराबाद जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को बोर्डिंग के बाद यह सूचना दी गई कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है.

 इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया. इंजीनियरों के रात 10:30 बजे तक काफी मशक्कत के बाद विमान को ठीक किया जा सका. इसके बाद यात्रियों की दोबारा बोर्डिंग कराई गई. इस दौरान पटना एयरपोर्ट जाने वाले यात्री काफी परेशान दिखे.