ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

Patna Airport: चुनाव से पहले पटना एयरपोर्ट पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, इंडियन मुजाहिदीन का आई कार्ड बरामद

Patna Airport: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष है, लेकिन तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में चुनाव से पहले पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार की सुबह पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।

Patna Airport
पटना एयरपोर्ट
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna Airport: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष है, लेकिन तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में चुनाव से पहले पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार की सुबह पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम शर्मा उर्फ शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।


पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र, गृह मंत्रालय का नकली आईडी कार्ड और इंडियन मुजाहिदीन (Indian Mujahideen) से संबंधित संदिग्ध आई-कार्ड सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। इतना ही नहीं, उसके मोबाइल से पाकिस्तानी झंडे लिए हुए व्यक्तियों के फोटो भी मिले हैं।


एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने युवक को तत्काल एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसी (IB) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी दे दी गई है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है।


पटना एयरपोर्ट बिहार का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां सामान्य दिनों में भी भारी भीड़ रहती है। इन दिनों त्योहारी सीजन और आगामी विधानसभा चुनावों के कारण यात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे समय में एयरपोर्ट परिसर के आसपास संदिग्ध युवक का पकड़ा जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि युवक के पास मिले फर्जी आई-कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर सकते हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शिवम शर्मा को ये दस्तावेज कहां से मिले और वह एयरपोर्ट परिसर में किस मकसद से घूम रहा था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसका संबंध किसी आतंकी संगठन या नेटवर्क से है या नहीं। 


बता दें कि इससे पहले बिहार पुलिस ने आतंकि घूसपैठ को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बाद यह घटना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करता है।   फिलहाल इस मामले में पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से कई कॉल डिटेल्स और मैसेज निकाले हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।