ब्रेकिंग
पटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मददबैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन चला और फिर हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव; पटना में राजभवन मार्च के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामाLok Bhawan March : ‘जहां तक जाना है वहां तक जाएंगे’, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी; कहा - तानाशाह सरकार नहीं चलेगीडाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े तेजस्वी यादव, समर्थकों के साथ राजभवन की ओर कूचबिहार के हर जिले में बनेगी दंगा-रोधी फोर्स, 40 कंपनियां होंगी तैनात; 20 मिनट में मौके पर पहुंचेगा दस्तापटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मददबैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन चला और फिर हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव; पटना में राजभवन मार्च के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामाLok Bhawan March : ‘जहां तक जाना है वहां तक जाएंगे’, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी; कहा - तानाशाह सरकार नहीं चलेगीडाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े तेजस्वी यादव, समर्थकों के साथ राजभवन की ओर कूचबिहार के हर जिले में बनेगी दंगा-रोधी फोर्स, 40 कंपनियां होंगी तैनात; 20 मिनट में मौके पर पहुंचेगा दस्ता

Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने किया बवाल, ट्रेन रोक कर जताई भारी नाराजगी; जानिए.. वजह

JEHANABAD: दानापुर रेल मंडल के पटना-गया रेलखंड(patna-gaya railway track) पर स्थित नदवां स्टेशन पर रविवार को यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेनों की कमी और उनमें कम कोचों के संख्या

Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने किया बवाल, ट्रेन रोक कर जताई भारी नाराजगी; जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: दानापुर रेल मंडल के पटना-गया रेलखंड(patna-gaya railway track) पर स्थित नदवां स्टेशन पर रविवार को यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेनों की कमी और उनमें कम कोचों के संख्या कम करने पर नाराज यात्री स्टेशन पर उतर आए और गया से पटना जाने वाली 03264 डाउन मेमू सवारी गाड़ी को रोककर विरोध प्रदर्शन किया।


स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि पिछले एक महीने से उन्हें ट्रेन यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कम कोचों के चलते ट्रेनों में भीड़भाड़ रहती है और कई यात्री सफर करने से वंचित रह जाते हैं। इलाज, व्यापार और नौकरी के लिए जाने वाले लोगों को अपनी यात्राएं स्थगित करनी पड़ रही हैं।


यात्रियों ने बताया कि रोजाना स्टेशन और ट्रेनों में धक्का-मुक्की आम बात हो गई है। लोग किसी तरह ट्रेनों में लटककर सफर कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। गया जंक्शन पर प्लेटफार्म विस्तार कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और शेष ट्रेनों में कम कोच लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 6 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।


यात्रियों के विरोध प्रदर्शन के कारण नदवां स्टेशन पर मेमू सवारी गाड़ी एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। यात्रियों ने मांग की है कि रेल प्रशासन ट्रेनों की संख्या बढ़ाए और सभी ट्रेनों में पर्याप्त संख्या में कोच लगाए ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।