ब्रेकिंग
Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

कोरोना के डर से विदेश जाने वालों की तादाद बेहद कम हुई, पार्सपोर्ट बनाने का आवेदन घट गया

PATNA : कोरोना संकट और लॉकडाउन के इस दौर में विदेश जाने की चाह रखने वाले लोगों की तादाद में भारी कमी आई है. जिसका असर यह हुआ है कि पासपोर्ट बनाने के किए जाने वाले आवेदन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट और लॉकडाउन के इस दौर में विदेश जाने की चाह रखने वाले लोगों की तादाद में भारी कमी आई है. जिसका असर यह हुआ है  कि पासपोर्ट बनाने के किए जाने वाले आवेदन में भारी कमी आई है. पहले के सालों में अप्रैल से अगस्त कर पासपोर्ट बनाने वालों की मारामारी रहती थी. लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिल रहा है. 

कोरोना से पहले 1 दिन में पासपोर्ट बनाने के लिए 11 सौ से 12 सौ आवेदन ही स्वीकृत किए जाते थे. लेकिन आवेदकों की  संख्या इतनी हो जाती थी कि पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट नहीं मिलता था. आज के समय में 500 से 600 पासपोर्ट के लिए आवेदन आ रहे हैं. लोगों को आसानी से अपॉइंटमेंट मिल जा रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण की डर से लोग अपॉइंटमेंट पर भी पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं.

 क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्रों को हर दिन सेनेटाइज किया जाता है. पूरा काम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जा रहा है. लेकिन फिर भी मात्र 600 में से साढ़े  तीन सौ आवेदक ही मुश्किल से पहुंच रहे हैं. दूसरा कारण यह भी है कि अब तक डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं खुले हैं. इसके कारण भी कम आवेदन आ रहे हैं. बता दें कि 1 साल में तीन लाख से अधिक पासपोर्ट बनते हैं, लेकिन कोरोना संकट के इस काल में इस बार आवेदकों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है.