ब्रेकिंग
टूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त

कुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar Nepal border smuggling: पश्चिम चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. तस्कर कुरकुरे के पैकेटों की आड़ में गांजा ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में उनकी योजना नाकाम हो गई....

कुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Nepal border smuggling News: पश्चिम चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, तस्कर नेपाली नंबर की बाइक पर कुरकुरे के पैकेटों की आड़ में गांजे की खेप छिपाकर भारत में प्रवेश कर रहे थे.


इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही इनरवा बाजार स्थित शिव मंदिर के पीछे घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.


जांच के दौरान नेपाली नंबर की एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई. बाइक पर रखी दो बोरियों की जांच करने पर उनके अंदर वाटरप्रूफ पैकेट में छिपाकर रखा गया 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली.


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी 19 वर्षीय साहेब कुमार और नेपाल के पर्सा जिला के महुवन गांव निवासी 20 वर्षीय सौरभ साह के रूप में हुई है.


पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रुपये है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप नेपाल के किस इलाके से लाई गई थी और भारत में इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था.


प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों ने पुलिस और लोगों की नजर से बचने के लिए गांजे से भरी बोरियों के ऊपर कुरकुरे के पैकेट रख दिए थे, ताकि यह सामान्य किराना का सामान लगे. हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण उनकी यह चाल नाकाम हो गई.


पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है.