ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

सरकारी स्कूल में छात्रों ने किया जमकर बवाल, MDM के चावल में मरा हुआ चूहा मिलने का आरोप; शिक्षक को थाने ले गई पुलिस

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज के एक सरकारी स्कूल में एमडीएम के चावल में मरा चूहा मिलने के आरोप पर छात्रों ने हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन ने आरोप से इनकार किया है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या-7 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय हिंदी, शिवगंज में मंगलवार को मध्यान्ह भोजन (MDM) को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने स्कूल में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एमडीएम के चावल में मरा हुआ चूहा मिलने का आरोप लगाया।



छात्रों का कहना था कि मध्यान्ह भोजन ठीक तरीके से तैयार नहीं किया जाता और भोजन से बदबू भी आ रही थी। छात्रों के मुताबिक, मंगलवार को जब वे एमडीएम खाने पहुंचे तो चावल गंदा दिखाई दे रहा था। जांच करने पर चावल में मरा हुआ चूहा मिलने का दावा किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में जुट गए और भोजन व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे।



एमडीएम को लेकर हंगामे के दौरान छात्रों ने शिक्षकों पर पठन-पाठन में लापरवाही बरतने और दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगाए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच विद्यालय परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान शिक्षक संजय पांडेय को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। शिक्षक को स्कूल से ले जाने के दौरान विद्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।



हंगामे की सूचना मिलने के बाद शिकारपुर थाना के एसआई रामजी पासवान और खुर्शीद आलम पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी के बाद विद्यालय परिसर में स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया।



वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शकुंतला देवी ने छात्रों के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एमडीएम के भोजन में मरा हुआ चूहा मिलने की बात सही नहीं है। प्रधानाध्यापिका के अनुसार, मामले को लेकर छात्रों और शिक्षकों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। उन्होंने भोजन में चूहा मिलने के आरोप से साफ इनकार किया है।



फिलहाल एमडीएम को लेकर छात्रों की ओर से लगाए गए आरोप और विद्यालय प्रबंधन के पक्ष में विरोधाभास है। ऐसे में मामले की जांच जरूरी है। छात्रों की शिकायत, विद्यालय प्रबंधन के बयान और एमडीएम से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भोजन में वास्तव में क्या मिला था और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता