ब्रेकिंग
दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

सत्याग्रह एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी और गाली-गलौज, चार आरोपी गिरफ्तार

सत्याग्रह एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ छेड़खानी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर नरकटियागंज जंक्शन पर आरपीएफ और रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सत्याग्रह एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ छेड़खानी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल पुलिस सक्रिय हो गई। नरकटियागंज जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही संयुक्त टीम ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत पर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब सात बजे ट्रेन संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी कोच एचए1 के सी-केबिन में हुई। आनंद विहार से रक्सौल जा रही ट्रेन बगहा स्टेशन से रवाना हुई थी। इसी दौरान महिला यात्री बाथरूम जाने के लिए उठी, तभी चार लोगों पर उसके साथ छेड़खानी करने और अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने का आरोप है।



महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और सहयात्रियों को दी। इसके बाद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपितों को पकड़ लिया और रेल पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को अलर्ट कर दिया गया था। नरकटियागंज जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ और रेल पुलिस की संयुक्त टीम कोच में पहुंची और चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।



गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार (35), अनिल सिंह (35), विक्की कुमार राम (26) और उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी राजेश (28) के रूप में हुई है। रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता