ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद, नेपाल भेजने की साजिश नाकाम, 2 तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में पुलिस ने कार की डिक्की से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। नेपाल तस्करी से पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, नेटवर्क की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RAXAUL: बिहार के सीमावर्ती इलाके रक्सौल में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए हैं। नेपाल भेजी जाने वाली इस खेप को कार की डिक्की में छिपाकर रखा गया था, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया।


पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। रक्सौल पुलिस ने महदेवा गांव के सैनिक रोड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो इस खेप को नेपाल भेजने की तैयारी में थे।  सहायक पुलिस अधीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महदेवा बॉर्डर के रास्ते नेपाल में नशीली दवाओं की बड़ी खेप भेजी जाने वाली है। 


सूचना के आधार पर बुधवार रात इलाके में नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बॉर्डर की ओर जा रही आंध्र प्रदेश नंबर (एपी-28डीडी-9386) की एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से काले प्लास्टिक में छिपाकर रखे गए 12 हजार पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें नरफीन, डाइजेपाम और फेनआरगन जैसी दवाएं शामिल हैं, जिनका दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है। कार में सवार नेपाल के बारा जिला के कलैया निवासी वकील महतो और पर्सा जिला के श्रीपुर निवासी पुरण ठाकुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 


दंडाधिकारी सह राजस्व अधिकारी अरविंद कुमार की मौजूदगी में घटनास्थल पर ही जब्ती सूची तैयार की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद भी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है।




रक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद, नेपाल भेजने की साजिश नाकाम, 2 तस्कर गिरफ्ताररक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद, नेपाल भेजने की साजिश नाकाम, 2 तस्कर गिरफ्तार 

टैग्स