ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मैट्रिक की परीक्षा के दौरान क्लासरूम में ही बेहोश हुआ छात्र, मचा हड़कंप

BAGHA : बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां नगर के उमा शंकर तिवारी महिला कॉलेज में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान एक छात्र परीक्षा केंद्र पर बेहोश हो गया. जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर हड़क

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

BAGHA : बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां नगर के उमा शंकर तिवारी महिला कॉलेज में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान एक छात्र परीक्षा केंद्र पर बेहोश हो गया. जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया. 

आनन-फानन में छात्र को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गाया, जहां उसकी हालत स्थिर है. बताया जा रहा है कि आदर्श हाई स्कूल मच्छरगांवां का परीक्षा केंद्र उमा शंकर तिवारी महिला कॉलेज में बनाया गया है. 

शुक्रवार को आदर्श हाई स्कूल मच्छरगांवां का छात्र राजा बाबू परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहा था. सवाल मिलने के कुछ ही देर बाद छात्र बेहोश होकर गिर गया. जिसके बाद वीक्षक ने छात्र को उठा कर बैठाया और प्राचार्य को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही प्राचार्य मौके पर पहुंचे और छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता