ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

जुड़वा भाई-बहन की मौत से घर में पसरा मातम, पोखर में डूबने से गई दोनों की जान

BETTIAH : जिले के गोपालपुर थाना के पचगछिया गांव में पोखर में डूबने से जुड़वा भाई-बहन की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बु

जुड़वा भाई-बहन की मौत से घर में पसरा मातम, पोखर में डूबने से गई दोनों की जान
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH :  जिले के गोपालपुर थाना के पचगछिया गांव में पोखर में डूबने से जुड़वा भाई-बहन की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है.


मृतक जुड़वा भाई-बहन की पहचान बटेश कुमार (9) और गुंजा कुमारी (9) के रूप में की गई है, जो  नेवल मंडल के बेटे-बेटी बताये जा रहे हैं. घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. मौके पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाना और गोपालपुर अंचल अधिकारी को दिया. सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची.


जानकारी मिलते हैं ग्रामीण सह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, सरपंच राजाराम मिस्त्री, देवानंद ठाकुर अन्य कई ग्रामीण लोग पहुंचे. इस दौरान स्थानीय गोताखोर के मदद से दोनो बच्चे के शव को पोखर से बाहर निकाला गया. शव को पोखर से निकालने के बाद गोपालपुर पुलिस ने दोनो शव का पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया.


मृतक के पिता नेवल मंडल ने बताया कि दोनों दोपहर में जलावन लाने गया था. अरट्टी धार के समीप पोखर में सबसे पहले बेटी गुंजा कुमारी की पैर फिसल गई. बहन को डूबते देख बेटा बटेस कुमार बचाने गया. गहरे पानी में जाने के कारण दोनों की डूबकर मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चे को पानी से बाहर निकाला.