ब्रेकिंग
सवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंप

NH-27 पर हादसे का शिकार हुआ तेज रफ्तार पिकअप वैन, ड्राइवर की मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल

Bihar News: बेतिया के चकिया स्थित NH-27 पर मुर्गी लदा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे से टकरा गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रहा मुर्गी लदा पिकअप दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पश्चिम पहुंची, तभी चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे से जा टकराया।


इस हादसे में चालक शंकर सरैया निवासी बच्चन यादव के पुत्र अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी वसीम और मलाही थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सूचना पर डायल 112 और चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद एनएचएआई की क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटाया गया।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता