ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

स्कूल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का हंगामा, प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला

बेतिया के नरकटियागंज स्थित मुजौना प्राथमिक विद्यालय में अनियमितताओं से नाराज़ ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान शिक्षक पर फंड का दुरुपयोग और अवैध वसूली करने का लगा आरोप।

बिहार न्यूज
कार्रवाई की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH:पश्चिम चंपारण जिले में स्कूल में अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 


बेतिया के नरकटियागंज के मुजौना प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश आज खुलकर सामने आया। शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं से नाराज़ लोगों ने मुखिया राहुल जायसवाल की मौजूदगी में स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। बच्चों की शिक्षा के साथ लापरवाही बरती जा रही है, वहीं मिड-डे मील भी निर्धारित मेनू के अनुसार नहीं बनाया जाता। इस वजह से बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों पर असर पड़ रहा है।


प्रधान शिक्षक अबुलैस अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल के फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका दावा है कि विद्यालय के विकास कार्यों की अनदेखी कर निजी कार्यों में राशि खर्च की गई है। हैरानी की बात यह है कि आज तक स्कूल का रंगरोगन नहीं कराया गया, जबकि शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है, जिससे बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है।


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर प्रधान शिक्षक द्वारा धमकी दी जाती है। इसके अलावा, टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) के नाम पर 200 से 400 रुपये तक अवैध वसूली की बात भी सामने आई है।


मुखिया राहुल जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी एसडीएम सहित कई अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो मामले को जिला पदाधिकारी के समक्ष ले जाकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।


ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान शिक्षक लंबे समय से इसी विद्यालय में पदस्थापित हैं और स्थानीय प्रभाव के कारण मनमानी कर रहे हैं। लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 


 स्कूल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का हंगामा, प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला स्कूल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का हंगामा, प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला स्कूल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का हंगामा, प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला

 स्कूल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का हंगामा, प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला

 स्कूल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का हंगामा, प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला

 स्कूल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का हंगामा, प्राथमिक विद्यालय में जड़ा ताला

टैग्स