ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

नरकटियागंज को रेलवे की बड़ी सौगात, मेमू ट्रेनों के विस्तार से यात्रियों में खुशी का माहौल

बिहार के नरकटियागंज में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए दरभंगा-रक्सौल और मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेनों का विस्तार किया है। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने हरी झंडी दिखाकर नई सेवा की शुरुआत की।

बिहार न्यूज
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: नरकटियागंज से रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो मेमू ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।


रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 63373/63374 दरभंगा-रक्सौल मेमू सवारी गाड़ी का विस्तार अब नरकटियागंज तक कर दिया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 63313/63314 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन को सिकटा तक विस्तारित किया गया है।इन दोनों ट्रेनों के विस्तारित परिचालन का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, सांसद सुनील कुमार तथा विधायक समृद्ध वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।


उद्घाटन समारोह के दौरान नरकटियागंज रेलवे स्टेशन परिसर उत्सव स्थल में तब्दील नजर आया। मेमू ट्रेनों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रेन विस्तार की घोषणा से यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन सेवा के विस्तार से अब क्षेत्र में यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। खासकर दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां विकास के बजाय सिर्फ राजनीति की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से रेलवे विकास को नई गति मिली और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे समेत हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि नरकटियागंज को जल्द ही वाशिंग पिट जैसी बड़ी रेल परियोजना की सौगात मिलने वाली है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसके पूरा होने से रेलवे संचालन को और मजबूती मिलेगी.

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट

टैग्स